फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में निहस्था और स्टेडियम की टीमें विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से साई हॉस्टल में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग से निहस्था और महिला वर्ग से स्टेडियम की टीम ने जीत दर्ज की। रविवार को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक उपाध्याय ने विजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया। उप विजेता टीमें भी पुरस्कृत हुईं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग का फाइनल मैच निहस्था और स्टेडियम की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें लगातार दो सेटों में निहस्था की टीम ने स्टेडियम की टीम को पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। महिला वर्ग का फाइनल मैच स्टेडियम और केंद्रीय विद्यालय की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम की टीम ने सफलता अर्जित की। रेफरी की भूमिका दिनेश सिंह ने निभाई। विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान करने के बाद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय टीम के कोच बीएल यादव और जीपी गोस्वामी को भी शाल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबाल में अपना योगदान दे रहे जिले के यतेंद्र बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह, अनिल शुक्ला, धीरेंद्र बहादुर सिंह, सर्वेश सिंह, नरेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, रनबहादुर सिंह, शशिकांत राय, जेबी सिंह, धर्मेंद्र सिंह को प्रतीक चिन्ह व शाल भेंटकर सम्मान से नवाजा गया। निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ ही प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग करने वालों को भी सम्मानित किया गया। समापन समारोह में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें