फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल में गुरुवार से लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होगा। इसके लिए बुधवार को उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने नेपाली अधिकारियों के साथ सीमा क्षेत्र का मुआयना किया। साथ ही नेपाली अधिकारियों को चुनाव में सीमा पर सुरक्षा का भरोसा दिया। वहीं एसएसबी जवानों ने पुलिस के साथ गश्त तेज कर दी है।
विज्ञापन

नेपाल में संविधान निर्माण के बाद पहली बार सात दिसंबर को चुनाव है। इस चुनाव में लोकसभा, विधानसभा तथा प्रदेश महामंत्री के पदाधिकारियों का चयन होगा। इसके लिए भारतीय अधिकारियों ने भी सुरक्षा चौकस कर दी है। बुधवार को चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी नानपारा गौरांठ राठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र यादव, थानाध्यक्ष आलोक राव, एसएसबी के इंस्पेक्टर संतोष कुमार, नेपाल इलाका प्रहरी के इंचार्ज सुधीर कुमार खड़का समेत अन्य अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। साथ ही आपस में दोनों देशों के अधिकारियों ने चुनाव में विघ्न न पड़े, इसके लिए सतकर्ता और चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी नानपारा राठी ने नेपाली अधिकारियों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए चुनाव में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। नेपाल में चुनाव को देखते हुए बहराइच के सीमावर्ती थाना रुपईडीहा, सुजौली, मुर्तिहा, नवाबगंज तथा मोतीपुर के थानाध्यक्षों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। उधर नेपाल में चुनाव के चलते भारत-नेपाल सीमा सोमवार रात 10 बजे से सील है। इससे रुपईडीहा कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है।
पैदल यात्रियों से की पूछताछ
सीमा सील होने से दोनों देशों के लोगों का पैदल आवागमन हो रहा है। बुधवार को सीमा पर पहुंचे अधिकारियों ने काफी भीड़ देखा। उन्होंने यात्रियों से आवागमन में असुविधा की जानकारी ली। इस पर यात्रियों ने असुविधा न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें