गोंडा। अंधियारी गांव के पास नहर पुल के पास गुरुवार देर शाम ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कोतवाली ले आई है। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के धुसवा गांव के मजरे परसोहवा के रहने वाले घिराऊ का बेटा राजेश कुमार वर्मा (35) गुरुवार देर शाम बाजार से अपने घर जा रहा था। तभी अंधियारी गांव के समीप नहर पुल के पास सामने आ रहे ट्रक से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कोतवाली ले आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।