लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर बुधवार को लखनऊ मेल सहित दर्जनभर ट्रेनों की जांच कर 113 बेटिकट यात्री धरे गए। रेलवे की टीम ने इनसे 79,820 रुपये जुर्माना वसूला। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत चारबाग स्टेशन पर आने-जाने वाली एक दर्जन ट्रेनों में यात्रियों के टिकट जांचे गए। ट्रेन 4242 नौचंदी एक्सप्रेस, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12230 लखनऊ मेल, 15744 फरक्का एक्सप्रेस, 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस, 14215 गंगा गोमती एक्सप्रेस, 20401 वाराणसी लखनऊ शटल ट्रेन, 11124 बरौनी ग्वालियर मेल, 13006 पंजाब मेल, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस और 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस की जांच की गई।