फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा कार्यालय अटल भवन में लोकतंत्र सेनानी दिवस पर मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने इमरजेंसी (आपातकाल) को देश के लिए काला अध्याय बताते हुए 15 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र ने कहाकि आपातकाल देश के लिए काला अध्यास है। कांग्रेस सरकार ने जिस दिन देश में आपातकाल लगाया उसी दिन सभी विपक्षी नेताओं को जेल में बंद कर दिया। पत्रकारिता को बैन करके आम आदमी के आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। तमाम प्रताड़ना के बावजूद लोगों ने हार नहीं मानी और अंत तक सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ संघर्ष किया। लोगों के संघर्ष से सरकार को आपातकाल समाप्त करना पड़ा और लोकतंत्र की जीत हुई। समारोह को सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री अजय सिंह आदि ने भी संबोधित किया। समारोह में लोकतंत्र सेनानी अर्जुन खुराना, ओमप्रकाश मिश्रा, अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा, राधेश्याम साहू, सत्यनाथ दादा, पारसनाथ पांडेय, राम नरायन, पाटेश्वरी प्रसाद ओझा, अम्बिका प्रसाद, मेवालाल वर्मा, रामतीरथ वर्मा, जगराम वर्मा, धर्मराज यादव, निरहू प्रसाद गुप्ता व रामराज वर्मा का माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीपी सिंह, बृजेन्द्र तिवारी, मंजू तिवारी, मोतीलाल जायसवाल, पवन शुक्ला, सौरभ रत्न पांडेय, वरुण सिंह मोनू व आकाश पांडेय सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें