फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस की कालाबाजारी, 62 सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रसोई गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का खुलासा मंगलवार को हुआ। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की टीम ने टांडा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर 62 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलिंडर जब्त किए।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेश कुमार सरोज के नेतृत्व में टांडा नगर में सघन जांच अभियान चलाया। आजाद नगर मोहल्ले में दुकान के सामने वाहन से घरेलू व व्यवसायिक सिलिंडर उतारे जा रहे थे। इस संबंध में वाहन चालक व दुकानदार से जानकारी हासिल की।


उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इस पर 55 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर व सात व्यवसायिक रसोई गैस सिलेंडर को सीज कर नगर स्थित एक गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन



जिलापूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल ने बताया कि 62 रसोई गैस सिलेंडर पकड़े गए हैं। सभी को सीज कर कपूर गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें