फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बस, दो की मौत, 29 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बस, दो की मौत, 29 घायल
विज्ञापन



सीतापुर। तालगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीन को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।


हादसे की सूचना पाते ही डीएम शीतल वर्मा व एसपी आनंद कुलकर्णी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जानने के साथ ही मेडिकल स्टाफ को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन



उधर, शाम को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया। ऐसे में मृतकों की संख्या दो हो गई।


सीतापुर से गुरुवार सुबह एक निजी बस 55 यात्रियों को लेकर लहरपुर जा रही थी। रास्ते में तालगांव थाना क्षेत्र में पारा के पास चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा।


इससे बस सड़क किनारे लगे शीशम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वो पलट गई।


हादसा देखते ही स्थानीय नागरिक पुलिस को सूचना देने के साथ ही मदद में जुट गए। आनन-फानन बस में सवार लोगों को बाहर निकालकर निजी वाहनों व एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।


मगर तब तक 45 वर्षीय एक यात्री की मौत हो चुकी थी। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। इसके साथ ही तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कंजा शरीरफपुर निवासी शिवराम (50) समेत 30 यात्री घायल हो गए थे।


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करने पर डॉक्टरों ने शिवराम, बलिया जिले के बांसडीह उत्तर टोला निवासी धीरज तिवारी (42) व एक अज्ञात व्यक्ति की नाजुक हालत देखते हुए तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान शिवराम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



हादसे की जानकारी पाते ही डीएम शीतल वर्मा व एसपी आनंद कुलकर्णी प्रशासनिक व पुलिस अमले के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। जहां अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना व अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।


समाचार लिखे जाने तक हादसे में जान गंवाने वाले यात्री की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। उसने सफेद काली धारीदार शर्ट व नीला लोअर पहन रखा है।

वहीं, एक घायल यात्री की भी पहचान नहीं हो सकी है। घायल यात्रियों ने बताया कि, हादसा बस चालक की लापरवाही के चलते हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें