फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग से हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपलिंग से हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन



सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बे में चौराहे के पास रविवार दोपहर ट्रिपलिंग कर जा रहे बाइक सवारों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इससे बाइक पर बैठी महिला की गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


बिसवां कोतवाली के भोलागंज निवासी दिलशाद (18) पुत्र मो. इरशाद रविवार दोपहर बाइक पर अपनी मां समीमुन जहां (36) व एक अन्य महिला जैतून (60) पत्नी अनवार को बैठाकर शादी में जा रहा था।
विज्ञापन



जहांगीराबाद कस्बे के पास ट्रिपलिंग के चलते दिलशाद का संतुलन बिगड़ने से बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इससे बाइक पर बैठी समीमुन जहां गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन



स्थानीय लोग समीमुन जहां को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी में थे, मगर इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची सदरपुर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें