फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानपारा फीडर जला, ढाई लाख आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा में विद्युत फीडर बुधवार देर रात अचानक जल गया। इससे नानपारा नगर के साथ ही मिहींपुरवा, नवाबगंज व बलहा क्षेत्र के 208 गांवों में बिजली की सप्लाई अचानक ठप हो गई। फीडर की मशीनें और वायरिंग पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन


लगभग ढाई लाख की आबादी प्रभावित है। रात से बिजली न होने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है। इंजीनियरों की टीम बुलाई गई है। अधिकारी शुक्रवार शाम तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बहाल होने का अनुमान लगा रहे हैं। नानपारा में बहराइच-नानपारा मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र है।

इससे नानपारा नगर के साथ ही मिहींपुरवा आंशिक, नवाबगंज असवा फीडर को बिजली की सप्लाई की जाती है। प्रतिदिन की तरह सामान्य तरीके से बुधवार रात 10 बजे के आसपास सप्लाई हो रही थी। तभी अचानक उपकेंद्र में स्थापित सप्लाई फीडर धू-धू कर जल उठा।
विज्ञापन


जब तक उपकेंद्र के कर्मचारी काबू पाने की कोशिश करते, तब तक सहायक फीडरों पर सप्लाई की जाने वाली विद्युत केबल भी जल गईं। एक साथ सप्लाई ठप हो गई। क्षेत्र के लोगों ने पहले समझा कि कटौती हुई है। फिर जब पूरी तरह बिजली गुल रही तो सुबह लोगों को उपकेंद्र का सप्लाई फीडर जलने का पता चला।

इन क्षेत्रों में नानपारा से होती है सप्लाई
उपखंड अधिकारी अरनव कश्यप ने बताया कि नानपारा फीडर से नानपारा नगर के 7700 उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाती है।

मिहींपुरवा आंशिक के 3500, नवाबगंज क्षेत्र में 3700 व असवा फीडर में दो हजार कनेक्शन धारक हैं। चीनी मिल और टोल प्लाजा की विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह प्रभावित हुई है, जिसके कारण दोनों जगह पर कामकाज रात से प्रभावित है।
विज्ञापन


गोंडा व फखरपुर से बुलाए गए विशेषज्ञ
एसडीओ नानपारा अरनव कश्यप ने बताया कि फीडर जलने से समस्या उत्पन्न हुई है। गोंडा और फखरपुर से तकनीकी विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

प्रयास है कि शीघ्र ही विद्युत सप्लाई शुरू की जाए। वहीं, नानपारा पहुंचे टीम के नियाज अहमद, राजेश गुप्ता ने बताया कि लगभग सभी उपकरण जल गए हैं।

ऐसे में 12 से 15 घंटे सप्लाई शुरू होने में लग सकते हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार शाम तक ही पूरी तरह से विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें