फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पब्लिक करेगी वाहन चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पब्लिक करेगी वाहन चेकिंग
विज्ञापन


सीतापुर। आने वाले दिनों में वाहन चेकिंग यदि पब्लिक करती नजर आए तो हैरान होने की जरूरत नहीं है। वाहन चालकों को जागरूक करने के मकसद से पुलिस महकमा इस प्लान पर काम कर रहा है। ये जानकारी एसपी आनंद कुलकर्णी ने सोमवार को नेहरू हॉल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित सेमिनार में दी।

सेमिनार में एसपी ने कहा कि, लोग अक्सर अपना वाहन सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। अक्सर इससे जाम लग जाता है। उन्होंने कहा कि, सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह यातायात नियमों की अनदेखी है।
विज्ञापन


ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध जब चेकिंग अभियान चलाया जाता है, तो कई लोग पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाते हुए सिफारिशें कराने लगते हैं।

एसपी ने माना कि, चेकिंग व कार्रवाई के दौरान अफसरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब आम जनता से ही वाहन चेकिंग कराने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि, सुव्यवस्थित यातायात के लिए जरूरी है कि यातायात नियमों का पालन किया जाए।

विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट हर्षदेव पांडेय ने कहा कि, सड़क हादसे के बाद अक्सर इलाज के अभाव में लोगों की मौत हो जाती है।

इसे देखते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मार्ग दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को सहूलियत देने का फैसला किया गया है, जो सराहनीय है।

छात्र विपिन वर्मा व रामचंद्र तथा निबंध प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागी श्रुति त्रिपाठी ने सुगम यातायात के उपाय बताए। व्यापार मंडल के शोभित टंडन, भगवती गुप्ता, रेडक्रॉस सोसाइटी के फरहत बेग सनी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

इस दौरान डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर लोगों को जागरूक किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि ने एसपी आनंद कुलकर्णी व एआरटीओ (प्रशासन) अनीता सिंह ने दीप जलाकर सेमिनार का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस मौके पर डीआईओएस देवकी सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रदीप देशमणि, टीएसआई रमेश चंद्र यादव, रेहाना बानो, राजेंद्र कुमार, राजकिशोर गुप्ता, मसूद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें