फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के मंडप में कलश से लगी आग, पांच घर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निकांड में 75 हजार की नकदी समेत लाखों की सम्पत्ति राख
विज्ञापन

सदरपुर (सीतापुर)। शादी के मंडप में कलश से लगी आग ने शादी की खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया। इस घटना में पांच घर जलकर राख हो गए। शादी का सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

जिसके बाद जैसे-तैसे शादी की रस्में निभाई गई। अग्निकांड में हजारों की नकदी सहित लाखों की सम्पत्ति खाक हो गई। गुरुवार सुबह क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान के आंकलन की कवायद की है। थाना क्षेत्र के ग्राम पूरबपुरवा मजरे चांदपुर सेठ निवासी दिनेश कुमार ने अपनी पुत्री गोल्डी की शादी सर्वेश कुमार निवासी नसीरपुर से तय की थी।
विज्ञापन


18 अप्रैल को निर्धारित तिथि पर बारात बड़ी धूमधाम के साथ रात करीब नौ बजे पूरबपुरवा पहुंची। बड़े ही उत्साह से जनातियों ने बारातियों का स्वागत सत्कार किया। द्वारपूजन की तैयारियां हो रही थीं। इसी बीच रात करीब 11 बजे अचानक मंडप में रखे कलश की लौ ने ऊपर रखे फूस में आग पकड़ ली।

देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग भड़कने से अफरातफरी मच गई। धू-धू करती लपटों ने दिनेश के घर में रखी 30 हजार की नकदी और शादी में देने के लिए लाया गया बेड, अलमारी, सिंगारदान, साड़ियां, कपड़े, अनाज, टेंट के गद्दे, कुर्सी, जेवर इत्यादि करीब दो लाख की सम्पत्ति को भी चपेट में लिया।

इसके अलावा पड़ोस में रहने वाले भाई हरेश कुमार, प्रदीप कुमार व रामलखन के साथ बाबूराम का घर भी आग की चपेट में आ गया। हरेश के घर में 15 हजार की नकदी सहित कपड़े, बर्तन, बिस्तर, अनाज और प्रदीप के घर 20 हजार की नकदी सहित कपड़े, बर्तन, अनाज तथा राम खेलावन के घर में 10 हजार की नकदी समेत कपड़े, बर्तन, अनाज तथा बाबूराम के घर की गृहस्थी आग में जलकर राख हो गई।

अफरातफरी के बीच ग्रामीणों ने पंपिंग सेटों से पानी निकालकर कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 75 हजार रुपये की नकदी के साथ पांचों घरों से करीब तीन लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। आग काबू में आई तो अनमने ढंग से शादी की सारी रस्में पूरी हुईं। फेरों के दौरान खुशियों की जगह सभी गम में डूबे नजर आ रहे थे।

आग की दो घटनाओं में हजारों की क्षति
लहरपुर/कल्लीचौराहा। आग लगने की दो घटनाओं में 45 हजार की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। वहीं, गाय को बचाने के प्रयास में गाय व एक युवक झुलस गया। थाना मिश्रिख के ग्राम कल्ली में गत बुधवार रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से अरुण कुमार के घर के बाहर पड़े छप्पर में आग लग गई।

आग ने पड़ोसी शिवपाल का घर भी चपेट में ले लिया। अरुण के छप्पर के नीचे गाय बंधी थी। गाय को बचाने के प्रयास में अरुण तथा गाय दोनों झुलस गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक करीब 25 हजार की सम्पत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर लहरपुर क्षेत्र में अढ़मलपुर निवासी ईश्वरदीन के घर के बाहर छप्पर में गत बुधवार की देर रात आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक लगभग 20 हजार की सम्पत्ति खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें