2572 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी आरओ-एआरओ की परीक्षा
रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
परीक्षा के लिए जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन पर 7892 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। नोडल अफसर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष ने बताया कि 10464 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2572 ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक कराई गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही भ्रमण करने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए। परीक्षा केंद्रों में सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी से हर गतिविधि को कैमरे में कैद किया।