फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग् ध हालत में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब पीने से किसान की मौत
विज्ञापन


सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि, गांव में बनने वाली कच्ची शराब पीने की वजह से किसान की मौत हुई है। हालांकि, इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।

पिसावां थाना क्षेत्र के रामपुर भूड़ा निवासी राकेश सिंह (55) किसान था। बताते हैं कि वह शराब पीने का आदी था। शनिवार को वह खेत गया था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। रविवार सुबह परिवारीजन राकेश को तलाशते हुए खेत पहुंचे तो वहां वो बेहाल पड़ा मिला।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने राकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में राकेश के पुत्र अनुज सिंह का कहना है कि, उसके गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनती है। उसके पिता राकेश ने गांव से ही कच्ची शराब खरीदकर पी थी। इसी वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हालांकि, अनुज ने इस संबंध में किसी के खिलाफ थाने में तहरीर नहीं दी है। उधर, अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आबकारी अधिकारी सुनील दुबे ने कहा कि कच्ची शराब पीने से किसी की मौत की कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि रामपुर भूड़ा गांव में किसान की मौत के मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। यदि गांव में कच्ची शराब बनती है, तो छापा मारकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें