फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या आरोपी पति गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग शस् त्र बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते एक अप्रैल को मिर्दही टोला में हुई थी घटना
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी से चल रहे विवाद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया है।

बीते एक अप्रैल को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्दही टोला निवासी रश्मि मिश्रा की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। आरोप है कि उसका कत्ल उसके ही पति रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर टिकवा पारा निवासी श्याम किशोर मिश्रा ने किया था।
विज्ञापन


मंगलवार को एसपी आफिस में इस मामले का राजफाश करते हुए एएसपी मधुबन सिंह ने बताया कि वारदात के बाद सीओ योगेंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक मो. जैनुद्दीन अंसारी को राजफाश के लिए लगाया गया था। पुलिस टीम ने सोमवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र के वैदेही वाटिका के निकट छापेमारी की।

यहां पुलिस ने आरोपी श्याम किशोर को दबोच लिया। आरोप है कि छापेमारी के दौरान वह किसी वाहन के इंतजार में खड़ा था। एएसपी ने बताया कि श्याम किशोर की पत्नी ने उसके ऊपर रिपोर्ट दर्ज करा रखी थी। एक मामला पुराना भी चल रहा था।
विज्ञापन


इन्हीं मामलों से तंग आकर आरोपी ने बांके से अपनी पत्नी का गला काट दिया और हत्या कर निकल भागा। एएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें