फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर को साफ रखने को पांच स्थानों पर बनेंगे प्रसाधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। साफ-सफाई को लेकर अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी रोकने के लिए अकबरपुर नगर के पांच स्थानों पर 45-45 हजार रुपये की लागत से फाइबर के बने प्रसाधन स्थापित किए जाएंगे। शीघ्र ही अकबरपुर नगरवासियों को इसका लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका बनाने के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष सरिता गुप्ता शुरुआत से ही लगातार आवश्यक कदम उठा रही हैं। अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करने के बाद से ही नगर पालिका के आधा दर्जन वाहन लगभग पूरे दिन नगर के विभिन्न मोहल्लों व गलियों में लाउडस्पीकर से एनाउंस करते हुए दुकान और घरों का कूड़ा उठा रहे हैं। पालिका प्रशासन का यह कदम काफी कारगर साबित हो रहा है। पूर्व में जहां जगह-जगह कूड़ा करकट का ढेर लगा रहता था, वहीं अब इसमें काफी सुधार हुआ है। इस बीच साफ-सफाई को लेकर पालिका प्रशासन ने एक और बड़ा कदम उठाया है।
सार्वजनिक स्थानों पर आधुनिक तकनीक से बने प्रसाधन की स्थापना नगर पालिका प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी सुरेश मौर्या ने बताया कि अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, फाव्वारा तिराहा व शहजादपुर चौक क्षेत्र में 45-45 हजार रुपये की लागत से फाइबर के बने प्रसाधन बनाए जाएंगे। इसके लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। दो-तीन दिन में इनकी स्थापना हो जाएगी, जिसका सीधा लाभ लोगों को मिलेगा। उन्होंने आम लोगों से आह्वान किया कि वे साफ-सफाई को लेकर न सिर्फ स्वयं जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें