फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भइया दूज पर मजबूत हुई स्नेह की डोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भाई-बहन के रिश्तों को मजबूत करने वाला भइया दूज का पर्व शनिवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को टीका लगाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही भाइयों से अपनी रक्षा का वचन भी लिया। भाइयों ने मुंह मीठा कराकर बहनों को गिफ्ट दिया।
विज्ञापन

भइया दूज का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। बुजुर्ग बताते हैं कि आज ही के दिन यमराज की बहन यमुना ने अपने भाई को टीका लगाकर इस प्रसिद्धभन धार्मिक त्योहार की परंपरा शुरू की थी। ऐसा माना जाता है कि जो लोग भइया दूज के दिन अपनी बहनों के घर जाकर टीका रोली करवाते हैं। अपनी सामर्थ्य के अनुरूप बहन को उपहार भेंट करते हैं, बहनें उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं, ऐसे लोग कभी नर्क में नहीं जाते हैं। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करता है।
भइया दूज पर जहां नन्हें-मुन्ने बच्चों में खासा उत्साह रहा, वहीं बड़ों ने भी अपनी बहनों के घर जाकर उनसे टीका लगवाया। मिठाई की दुकानों में काफी भीड़ रही और पूरे दिन लोगों का आना-जाना लगा रहा। बहनों ने भाइयों को टीका लगाया और उन्हें मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन दिया। बछरावां, ऊंचाहार, फुरसतगंज, खीरों, जगतपुर, डलमऊ, रोहनियां, हरचंदपुर, डीह, सलोन समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में भी भइया दूज का पर्व धूम से मनाया गया। उधर, लालगंज में भी भइया दूज का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाई और उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं, क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे प्रान सिंह में दिवाली पर बच्चों द्वारा मनमोहक रंगोली बनाई गई और उसे दीपों से सजाया गया। बच्चों ने पूरे विद्यालय को दीपों से सजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें