फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन


थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र की किशोरी (13) रविवार की सुबह नित्यकर्म के लिए गई थी। बताते हैं कि वहां पर गांव का हलीम पहले से ही घात लगाकर बैठा था।

जैसे ही किशोरी उधर से गुजरी, हलीम ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद उसे करीब के खेत में खींच ले गया और डरा धमका कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ आते देख आरोपी किशोरी को मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के परिवार ने इस संबंध में गांव के हलीम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि इस मामले में छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें