फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के मकान व दो प्रतिष्ठानों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रुपईडीहा। चोरों ने शुक्रवार रात को उत्पात मचाते हुए एक व्यवसायी के मकान व दो प्रतिष्ठानों में धावा बोलकर पांच लाख की संपत्ति उड़ा ली। चोरी की वारदात कोतवाली नगर और रुपईडीहा क्षेत्र में हुई। इस मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है। लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला नाजिरपुरा बागवानी निवासी राजू उर्फ कमरुद्दीन का होटल छावनी चौराहे पर है। परिवार के लोग दो दिन पूर्व रिश्तेदारी में गए हुए थे। राजू शुक्रवार को छावनी चौराहे स्थित होटल गया था। होटल बंद होने के बाद रात दस बजे के करीब वह लौटा। लौटने पर मकान का ताला टूटा पड़ा था। ताला टूटे होने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। व्यवसायी ने बताया कि घर की अलमारी में फिक्स डिपॉजिट के 75 हजार रुपये और 45 हजार 700 रुपये नकदी रखी हुई थी। इसके अलावा सोने की झुमकी, टप्स, झाला, सोने का एक हार आदि समेत लगभग दो लाख के जेवरात थे। चांदी के लगभग चार सौ ग्राम के 12 हजार रुपये के भी जेवरात रखे थे। चोर सारा सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर चौकी चौक के प्रभारी इंचार्ज दयानंद यादव समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार सिंह यादव ने बताया कि तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। उधर रुपईडीहा थाना अंतर्गत नई बस्ती में स्थित एक बाइक एजेंसी का ताला रात में चोरों ने काट लिया। यहां से चोर नकदी व 50 हजार से अधिक का कीमती सामान समेट ले गए। इसके बाद मालिकराम वर्मा के मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने 18 हजार रुपये नकदी व इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ किया। वहीं रेडीमेड कपड़ा व चप्पल जूता व्यवसायी विजय कुमार के प्रतिष्ठान से चोरों ने लगभग 35 हजार मूल्य के कीमती कपड़े पर हाथ साफ किया। सुबह चोरी की जानकारी हुई, तब हड़कंप मचा। इस मामले में सभी ने थाने पर तहरीर दी। थानाध्यक्ष आलोक राव ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें