फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार किसानों की 80 करोड़ कर्जमाफी स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल 70 हजार किसानों का कर्जमाफी के दायरे में आया नाम
विज्ञापन

फैजाबाद। कर्जदार किसानों को फसली ऋण से मुक्ति का प्रणाम पत्र जल्द मिलने के आसार हैं। पहले फेज में कुल 35 हजार किसानों की जांच में 15 हजार किसान ही अर्ह पाए गए हैं। इनके करीब 80 करोड़ के ऋण माफ किए जाने की स्वीकृति मिल गई है। अब बैंक खातों में राशि भेजे जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

जिले में कुल 70 किसानों को ऋण माफी के दायरे में लाया गया था। इनमें से 35 हजार किसानों को पहले फेज में बाकी को दूसरे फेज में सुविधा मिलनी थी। मगर जटिल प्रक्रियाओं में तमाम किसानों के नाम छंट जा रहे हैं।
विज्ञापन


वैसे सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद लघु एवं सीमांत किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफ किए जाने की चुनावी घोषणा पत्र पर अमल में तमाम प्रक्रियाएं जटिल किए जाने से लाभ पाने वालों का दायरा काफी कम होता जा रहा है।

शासन ने इसके मानकों को लेकर कई बार बदलाव किया। आधार कार्ड लगे खाते वाले किसानों की कर्जमाफी पहले फेज में किए जाने का लक्ष्य तय किया गया। फिर मार्च 16 से मार्च 17 तक के बीच कर्ज की राशि की एक भी किस्त जमा करने वाले किसान को योजना के लाभ से बाहर कर दिया गया।

हाल यह रहा कि बैंक और तहसीलों की जांच के बाद जिला स्तरीय समिति से जांच के बाद जिले में पहले फेज के करीब 35 हजार किसानों में से 21 अगस्त को 15 हजार चार सौ किसानों का डाटा ही मानक पर खरा मिला, जिसे लॉक कर मुख्यालय को भेजा गया था।

अब शासन ने किसानों के कर्जमाफी के लिए करीब 80 करोड़ की राशि का आवंटन कर दिया है। अब राशि कर्जमाफी के लिए बैंकों को भेजे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जबकि किसानों के एक लाख तक के कर्जमाफी का प्रमाण पत्र कार्यक्रम कर दिए जाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्तावित तिथि 8 सितंबर है।

एलडीएम एके सिंह ने बताया कि जिले के किसानों के कर्जमाफी के लिए लगभग 80 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। मुख्यालय से इसे संबंधित किसान के खाते में भेजे जाने की कवायद शुरू हो गई है। किसानों को इसका प्रमाण पत्र जल्द मिलेगा।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले फेज के किसानों के कर्जमाफी के लिए 80 करोड़ रुपये चाहिए थे। वह कर्जमाफी के लिए शासन स्तर पर बैंकों को दिए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र दिए जाने के लिए प्रस्तावित तिथि आठ सितंबर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें