फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 करोड़ रुपये से बीबीएयू क्रॉसिंग पर बनेगा फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
110 करोड़ रुपये से बीबीएयू क्रॉसिंग पर बनेगा फ्लाईओवर
विज्ञापन

बंगला बाजार रोड पर बीबीएयू के नजदीक रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से नया फ्लाईओवर राहत देगा। यहां रेल ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने के लिए सेतु निगम ने शासन को खर्च का प्रस्ताव भेजा है।
110 करोड़ रुपये से इस 900 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण होगा। सेतु निगम की तैयारी है कि शासन से अनुमति मिलते ही अटलजी की जयंती पर 25 दिसंबर को इसका शिलान्यास करा दिया जाए।
विज्ञापन

रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह के सामने इस फ्लाईओवर की जरूरत स्थानीय लोगों ने रखी थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर इसके निर्माण के लिए सेतु निगम ने रिपोर्ट बनाकर भेजी है।
सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि 900 मीटर के आरओबी को रेलवे के साथ बनाया जाएगा। भविष्य में बढ़ते हुए ट्रैफिक को देखते हुए इसे चार लेन बनाया जाएगा।
मौजूदा समय में यहां चार लेन का ट्रैफिक गुजरता है, जोकि, क्रॉसिंग पर संकरा होता जाता है। क्रॉसिंग खुली होने के बाद भी जाम के हालात बने रहते हैं। ट्रेन गुजरने के समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
रोजाना गुजरते हैं 20 हजार वाहन
सेतु निगम के आकलन के मुताबिक यहां से रोजाना करीब 20 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैैं। इतने वाहनों के लिए क्रॉसिंग नाकाफी हो चुकी है। आने वाले सालों में ट्रैफिक और बढ़ेगा। ऐसे में आरओबी से ही राहत मिल सकती है। वहीं, बंगला बाजार की ओर से शहीद पथ के लिए जाने के लिए यही इकलौता प्रमुख रास्ता भी है। ऐसे में दुश्वारी बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

वित्तीय अनुमति का इंतजार
सेतु निगम के एमडी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि बीबीएयू रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी के लिए काफी समय से मांग थी। इसके लिए अब खर्च का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। वित्तीय अनुमति मिलते ही आरओबी का शिलान्यास करा निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें