फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी से 11 शिक्षक मुक्त, 309 के बदले स्कूल

Tue, 18 Feb 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 2,999 सहायक अध्यापकों की ड्यूटी बतौर कक्ष निरीक्षक लगाई गई है। ड्यूटी लगने के बाद से ही तमाम सहायक अध्यापक तैनाती स्थल से परीक्षा केंद्रों की दूरी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, बाल्य देखभाल, प्रसूति अवकाश का हवाला दे रहे थे। इसे देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आवेदनों का परीक्षण कराया गया। परीक्षण के बाद विभाग की ओर से 320 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में परिवर्तन किया गया। इनमें 11 सहायक अध्यापकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कुरमौल की पूनम सिंह, पीएम श्री विद्यालय सुरापुर की नीलम देवी, प्राथमिक विद्यालय कटोखरा के कृष्ण कुमार, प्राथमिक विद्यालय बाहरपुर की सरिता, उच्च प्राथमिक विद्यालय आलापुर की कंचन देवी, प्राथमिक विद्यालय हजपुरा की सुनीता, कंपोजिट विद्यालय उमरांवा की सुनीता यादव, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गोइया के उमाशंकर, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरी के अजय प्रताप सिंह, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिझौलिया की गरिमा दुबे व प्राथमिक विद्यालय सेमरी की रेनू कुमारी शामिल हैं। वहीं 309 अध्यापकों के परीक्षा केंद्र बदल दिए गए हैं।
बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त सूची के अनुसार नई संशोधित सूची जारी की गई है। इसमें अधिक दूरी वाले शिक्षकों को नजदीक कर दिया गया है। इसके अलावा 11 को ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें