उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग में 24 एआरटीओ और 11 आरटीओ के तबादले किए गए हैं। झांसी में तैनात आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय लखनऊ के नए आरटीओ (प्रवर्तन) होंगे। वहीं लखनऊ में तैनात आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज को अब मुरादाबाद का आरटीओ (प्रवर्तन) बनाया गया है।
प्रयागराज में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन अलका शुक्ला को सुल्तानपुर का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। मेरठ परिक्षेत्र में तैनात एआरटीओ टेक्निकल अमिताभ चतुर्वेदी को संभल का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। प्रयागराज में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश कुमार गुप्त को सुल्तानपुर का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है।
बुलंदशहर में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार बंसल को लखनऊ का एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल बनाया गया है। सुल्तानपुर में तैनात एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार को गौतम बुद्ध नगर का एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल बनाया गया है। वाराणसी में तैनात एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी को सीतापुर का आरटीओ प्रशासन बनाया गया है। सोनभद्र में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल धनवीर यादव को एआरटीओ प्रशासन गाजीपुर बनाया गया है।
आगरा में तैनात एआरटीओ प्रशासन नानक चंद्र शर्मा को औरैया का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। रायबरेली में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह को गाजियाबाद का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। शाहजहांपुर में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल शांति भूषण पांडेय को लखीमपुर का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है।
एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल कानपुर नगर में तैनात अंबुज को एआरटीओ प्रवर्तन रायबरेली बनाया गया है। सीतापुर में तैनात एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई को बस्ती का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। हरदोई में तैनात एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह को उन्नाव का एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रथम दल बनाया गया है।
संभल में तैनात एआरटीओ प्रशासन प्रवेश कुमार सरोज को बरेली का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। सहारनपुर में तैनात एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू को अमेठी का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। बरेली में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल संदीप कुमार जायसवाल को सहारनपुर का एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल बनाया गया है। मथुरा में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल मनोज प्रसाद वर्मा को वाराणसी का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है।
बरेली में तैनात एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह को महाराजगंज का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। हमीरपुर में तैनात एआरटीओ प्रशासन राम प्रकाश सिंह को चित्रकूट का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। उन्नाव में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल अरविंद कुमार सिंह को हरदोई का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है।
बहराइच में तैनात एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार को प्रयागराज का एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल बनाया गया है। गौतम बुद्ध नगर में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल विपिन चौधरी को ललितपुर का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। चित्रकूट में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन विवेक कुमार शुक्ला को मुख्यालय में सहायता अधिकारी बनाया गया है।