फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

814 नए कोरोना संक्रमित मिले, 11 की मौत, 17461 पहुंची मरीजों की कुल संख्या

Mon, 17 Aug 2020 04:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में रविवार को 814 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले शनिवार को 671 लोग कोरोना की चपेट में आए थे और 14 संक्रमितों की सांसें थम गईं थीं। कुल मिलाकर दो दिन में 1485 मरीज मिले और 25 की जान चली गई। राजधानी में मरीजों का कुल आंकड़ा 17461 हो गया है। 
विज्ञापन


इंदिरा नगर, गोमती नगर और आलमबाग में संक्रमण तेज 
इंदिरानगर में 52, गोमतीनगर में 40 और आलमबाग में 47 लोग संक्रमित मिले हैं। मड़ियांव में 25, जानकीपुरम में 30, कैंट में 34, अलीगंज में 38, विकासनगर में 24, आशियाना में 17, बाजारखाला में 21, अमीनाबाद में 13 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के मुख्य प्रधान प्रबंधक संक्रमित 

रोडवेज के टेक्निकल इकाई के मुख्य प्रधान प्रबंधक (सीजीएम) जयदीप वर्मा कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जबकि टेक्निकल इकाई के ही कई अन्य अफसर बुखार से पीड़ित हैं जो घर पर उपचार करा रहे हैं। रविवार को टेक्निकल विंग के कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें