फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वाइन फ्लू के 11 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 11 और इसकी चपेट में आए। इनमें से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। उधर, जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 73 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अब तक भर्ती 29 मरीजों में से 27 को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों के संपर्क में आने वालों और होम आइसोलेशन में रहने वालों की निगरानी कर रहा है। उन्होंने लोगों से सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर लापरवाही न बरतने की अपील की है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने और संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें