फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 11 जेल अधीक्षकों के हुए तबादले, देखें- किसे कहां मिली तैनाती

Fri, 23 Jun 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Internet
विज्ञापन
यूपी सरकार ने शुक्रवार को देर रात 11 जेल अधीक्षकों का तबादला कर दिया है। इनमें कई अधीक्षकों को केन्द्रीय कारागार से जिला जेल में तैनात किया गया है। सभी अधीक्षकों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिन जेल अधीक्षकों का तबादला किया गया है, उनमें अंबरीश गौड़ को आदर्श कारागार से केन्द्रीय कारागार वाराणसी में तैनात किया गया है, जबकि वाराणसी सेन्ट्रल जेल में तैनात संजीव त्रिपाठी को आगरा भेजा गया है।

इसी तरह एसएचएल रिजवी को केन्द्रीय कारागार आगरा से जिला कारागार मुरादाबाद, केदारनाथ को केन्द्रीय कारागार नैनी से केन्द्रीय कारागार बरेली, अरविंद कुमार सिंह को जिला जेल फतेहपुर से जिला जेल महराजगंज, पीएन पांडेय को सेंट्रल जेल बरेली से जिला जेल लखनऊ और बीआर वर्मा को जिला जेल मुरादाबाद से सेंट्रल जेल नैनी भेजा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा चौधरी सेवाराम सिंह को जिला जेल सहारनपुर से जिला जेल बांदा, एसके शर्मा को जिला जेल गोरखपुर से जिला जेल बलरामपुर, प्रमोद कुमार शुक्ला को जिला जेल सुल्तानपुर से रायबरेली और संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान से संबद्ध रामधनी को जिला जेल गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें