फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 11 आईएएस और 13 पीसीएस अफसरों के तबादले

Sun, 16 Nov 2014 11:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को राज्य सरकार ने प्रशासन स्तर पर कई फेरबदल किए हैं। सुरेंद्र कुमार को सिद्धार्थनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


मथुरा की डीएम बी. चंद्रकला को बुलंदशहर के डीएम पद का कार्यभार सौंपा गया है।

कन्नौज के जिलाधिकारी राजेश कुमार की नई तैनाती मथुरा के डीएम के रूप में हुई है।

अनुज कुमार झा को कन्नौज के डीएम का पद मिला है।

संतोष कुमार राय को एटा के जिलाधिकारी के पद पर तैनाती मिली है।

मऊ के डीएम नरेंद्र सिंह पटेल की नवीन तैनाती गाजीपुर के डीएम के रूप में हुई है। चंद्रकांत पांडेय को मऊ का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

शैलेश को अतिरिक्त कार्यभार

शैलेश कृष्ण जो कि श्रम एवं भाषा विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर तैनात हैं उन्हें वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, सहकारिता विभाग एवं निबंधक, सहकारी समितियां, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बुलंदशहर की डीएम निधि केसरवानी वेटिंग लिस्ट में हैं। एटा की डीएम सेल्वा कुमारी प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।

गाजीपुर के डीएम चंद्रपाल सिंह को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है।

13 पीसीएस अफसरों को नई तैनाती

सर्वजीत राम (मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया) को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उ.प्र. शासन के पद पर तैनाती दी गई है।

ओम प्रकाश पाठक (महाप्रबंधक, पीसीडीएफ, लखनऊ) को विशेष सचिव, औद्योगिक विकास विभाग का पद सौंपा गया है।

देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को मुख्य विकास अधिकारी, बदायूं के पद पर तैनाती दी गई है।

बुलाकी राम (अपर आयुक्त अलीगढ़) को अपर आयुक्त, चित्रकूट धाम मंडल बांदा का पद सौंपा गया है। राजा राम (अपर आयुक्त, चित्रकूटधाम मंडल बांदा) को अलीगढ़ का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

हापुड़ के पिलखुआ विकास प्राधिकरण के सचिव सौम्य श्रीवास्तव को बुलंदशहर के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) का पद दिया गया है।

आलोक कुमार (सचिव, अयोध्या फैजाबाद विकास प्राधिकरण) को बरेली का अपर जिलाधिकारी (नगर) ‌के पद पर नवीन तैनाती दी गई है।

इलाहाबाद की उपजिलाधिकारी अर्चना द्विवेदी को सीतापुर के उपजिलाधिकारी पद का कार्यभार सौंपा गया है।

अंबेडकरनगर के उपजिलाधिकारी आलोक कुमार कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी का पद संभालेंगे। हरदोई के उपजिलाधिकारी रामकेर यादव, संतकबीरनगर के उपजिलाधिकारी का पद संभालेंगे।
विज्ञापन

ये भी बदलाव किए...

बुलंदशहर की अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) निधि श्रीवास्तव को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है।

बरेली के अपर जिलाधिकारी (नगर) रवींद्र पाल सिंह भी वेटिंग लिस्ट में हैं।

कुशीनगर के सीडीओ जनार्दन का महानिदेशक युवा कल्याण महानिदेशालय लखनऊ के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें