फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 11 आईएएस व 11 पीसीएस अफसरों के तबादले, इन विभागों में मिली तैनाती

Fri, 20 Jul 2018 12:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी सरकार ने बृहस्पतिवार को 11 आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इनमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रमा रमण को अपर मुख्य सचिव रेशम, हथकरघा व वस्त्रोद्योग विभाग की नई तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


योगी सरकार आने के बाद रमारमण को शासन के बाहर आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा व वस्त्रोद्योग के पद पर तैनाती दी गई थी। शासन ने फिर से उन्हें शासन में तैनात करते हुए आयुक्त एवं निदेशक की जिम्मेदारी अतिरिक्त रूप से सौंप दी है।

इसके लिए प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास राजेश कुमार सिंह-प्रथम से रेशम, हथकरघा व वस्त्रोद्योग विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। शासन ने प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार मोनिका एस. गर्ग को नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


चकबंदी आयुक्त हरेंद्र वीर सिंह 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। सचिव पंचायतीराज शारदा सिंह को नया चकबंदी आयुक्त नियुक्त कर दिया गया है। वह सिंह के रिटायर होने के बाद नई जिम्मेदारी संभालेंगी।

विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार सी. इंदुमती को विशेष सचिव पर्यटन व एमडी राज्य पर्यटन विकास निगम बनाया गया है। यह पद गौरव दयाल को मुख्य सचिव का स्टाफ आफिस नियुक्त किए जाने की वजह से खाली हो गया था।

एसओ से दुर्व्यवहार करने वाले आईएएस का तबादला
सचिवालय के आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में अनुभाग अधिकारी विमल चंद्र के साथ दुर्व्यवहार को लेकर चर्चा में आए विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स आंद्रा वामसी का शासन ने तबादला कर दिया है। वामसी को शासन से बाहर अपर निबंधक बैंकिंग के पद पर तैनाती दे दी गई है। सचिवालय संघ व अन्य संगठनों ने आईएएस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए निलंबित कर कार्यवाही करने व सचिवालय से बाहर तैनाती की मांग की थी। इस प्रकरण की अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा जांच कर रहे हैं। इस बीच शासन ने वामसी का तबादला कर दिया।

इन आईएएस अफसरों के हुए तबादले

नाम--वर्तमान तैनाती --नई तैनाती
रमा रमण--आयुक्त एवं निदेशक--अपर मुख्य सचिव, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग

राजेश कुमार सिंह-I--प्रमुख सचिव, अवस्थापना--प्रमुख सचिव, रेशम एवं औद्योगिक विकास हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा रेशम, हथकरघा एवं विभाग वस्त्रोद्योग एवं प्रबंध निदेशक, यूपीएसआईडीसी, लखनऊ

मोनिका एस. गर्ग--प्रमुख सचिव, बाल विकास-- वर्तमान पद के साथ एवं पुष्टाहार एवं महानिदेशक विशेष कार्याधिकारी, राज्य पोषण मिशन नोएडा का अतिरिक्त प्रभार

शारदा सिंह--सचिव, पंचायती राज विभाग--आयुक्त चकबंदी

संदीप कुमार--सीडीओ, बदायूं--सीडीओ, सीतापुर

ओम प्रकाश राय--रजिस्ट्रार, उप्र प्राविधिक--उपाध्यक्ष, अयोध्या- विश्वविद्यालय लखनऊ फैजाबाद विप्रा

नगेन्द्र प्रताप--मुख्य कार्यपालक अधिकारी--उपाध्यक्ष, मथुरा-वृन्दावन ब्रज तीर्थ वि.प., मथुरा विप्रा. का अतिरिक्त प्रभार

सुख लाल भारती--विशेष सचिव, हथकरघा,उपाध्यक्ष, सहारनपुर एवं वस्त्रोद्योग, प्रबंध निदेशक विकास प्राधिकरण राज्य हथकरघा निगम व प्रबंध निदेशक, यूपिका, कानपुर नगर

सी. इन्दुमती--विशेष सचिव, बाल विकास--विशेष सचिव, पर्यटन विभाग     एवं पुष्टाहार विभाग प्रबंध निदेशक, राज्य पर्यटन विकास निगम एवं अपर मुख्य परियोजना निदेशक, वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट टूरिज्म लखनऊ

संगीता सिंह--विशेष सचिव, श्रम विभाग--मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं सचिव, यूपी  भवन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा अन्य सन्निर्माण योजना     कर्मकार कल्याण बोर्ड

अन्द्रा वामसी--विशेष सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी--अपर निबंधक, बैंकिंग उप्र एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, लखनऊ
विज्ञापन

इन पीसीएस अफसरों के हुए तबादले

नाम--वर्तमान तैनाती--नई तैनाती
शिवेंद्र कुमार सिंह--संभागीय खाद्य नियंत्रक बरेली--सीडीओ रामपुर
प्रवीण मिश्रा--प्रतीक्षारत--सीडीओ बिजनौर

सोमदत्त मौर्य--एडीएम प्रतापगढ़--एडीएम फैजाबाद
मनोज--एडीएम अंबेडकरनगर--एडीएम प्रतापगढ़

पुरुषोत्तम दास गुप्ता--स्थानां. एडीएम चंदौली--सीआरओ फैजाबाद
सुभाष चंद्र प्रजापति--एसडीएम श्रावस्ती--नगर मजिस्ट्रेट गोंडा

डॉ. वैभव शर्मा--एसडीएम शाहजहांपुर--नगर मजिस्ट्रेट फैजाबाद
पूनम निगम--नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीत--नगर मजिस्ट्रेट जालौन

अर्चना द्विवेदी--एसडीएम अमेठी--नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीत
राकेश कु. सिह-3    --एसडीएम मेरठ--नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव
मनोज कुमार--सीडीओ रामपुर--सीडीओ अमेठी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें