फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 11,980 एनसीसी कैडेट्स की भर्ती होगी, आज से बंटेंगे फार्म

Wed, 09 Sep 2020 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
ncc
विज्ञापन

पांचवीं उत्तर प्रदेश एयर विंग एनसीसी ने छात्र-छात्राओं की भर्ती करने की घोषणा की है। इसके लिए 9 सितंबर से फार्म मिलना शुरू हो जाएगा। आवेदक 26 सितंबर तक इस फार्म को जमा कर सकते हैं। सेना के मध्य कमान के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में 11,980 एनसीसी कैडेट्स की भर्ती होगी। 

विज्ञापन


एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण का पूरा खर्चा केंद्र सरकार वहन करेगी, जिसके तहत कैडेट का प्रशिक्षण, ड्रेस, एएनओ के मानदेय, कैम्प के खर्चे आदि शामिल हैं। 

कैडेट यदि देश के किसी भी इलाके में जाते हैं तो रेल या बस आदि का यात्रा भत्ता भी भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। आवेदकों को एनसीसी के महानगर विस्तार स्थित सी-896 कार्यालय से फार्म मिल सकेगा। फार्म सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मिलेंगे और जमा भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें