फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में सरकारी खजाने में आए 10672 करोड़ : खन्ना

Thu, 05 Nov 2020 12:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुरेश खन्ना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण से प्रभावित हुईं आर्थिक गतिविधियां फिर रफ्तार पकड़ रही हैं। जुलाई, अगस्त व सितंबर में आर्थिक गतिविधियों में सुधार का सिलसिला अक्तूबर में भी जारी रहा। 
विज्ञापन


सुरेश खन्ना ने बुधवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि कर-करेतर राजस्व वाले प्रमुख मदों में इस बार अक्तूबर में कुल 10672.79 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वर्ष 2019-20 के अक्तूबर में 8844.35 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। यह पिछले वर्ष इसी माह की तुलना में 1828.44 करोड़ रुपये यानी 20.6 प्रतिशत अधिक है। 

उन्होंने बताया कि जीएसटी के मद में अक्तूबर में 3795.44 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। वर्ष 2019-20 के अक्तूबर में 3312.28 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस साल का कलेक्शन गत वर्ष से 483.16 करोड़ रुपये अधिक है। वैट के तहत अक्तूबर की प्राप्ति 1802.83 करोड़ रुपये है। पिछले साल अक्तूबर में यह 1504.44 करोड़ रुपये थी। गत वर्ष की तुलना में 298.39 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

 
आबकारी से 2403 करोड़ मिले 
वित्त मंत्री ने बताया कि आबकारी के मद में इस बार अक्तूबर में कुल 2403.20 करोड़ का राजस्व मिला है। यह लक्ष्य का 106.8 प्रतिशत है। वर्ष 2019-20 के अक्तूबर में 1860.60 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। इस मद में 542.60 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। स्टांप तथा निबंधन में अक्तूबर 2020 की प्राप्ति 1805.79 करोड़ रुपये है। अक्तूबर 2019 में यह 1368.14 करोड़ रुपये थी। इस मद में 437.65 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।
 
खनन से आमदनी बढ़ी
खन्ना ने बताया कि भूतत्व एवं खनिकर्म में इस अक्तूबर में 284.77 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। अक्तूबर 2019 में प्राप्ति 145.02 करोड़ रुपये थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें