फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रिटर्न्स : यूपी में शनिवार को सामने आए 1061 नए मरीज, चार ने तोड़ा दम

Sat, 27 Mar 2021 11:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में शनिवार को 1061 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6615 हो गई है। राजधानी लखनऊ में 03 और प्रयागराज में 01 मरीज की मौत भी हुई है। 255 मरीजों संक्रमण मुक्त होने के बाद स्वस्थ घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोन संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। लगातार दूसरे दिन प्रदेश में 01 हजार से अधिक केस मिले हैं। लखनऊ लगातार मरीजों की संख्या में आगे हैं। वहां शनिवार को कुल 273 मरीज मिले हैं। इसके बाद सबसे अधिक 46-46 मरीज सहारनपुर और प्रयागराज में मिले हैं। 

वाराणसी में 43, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर में 41-41, कानपुर नगर में 39, मेरठ में 37, बरेली में 33, गाजियाबाद में 32, मथुरा 29, झांसी 25, रायबरेली में 23, बलरामपुर में 22 मरीज मिले हैं। उधर प्रदेश में अब तक कुल 612351 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 596953 पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें