इमरान मसूद का सपा नेताओं को जवाब
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें सपा नेताओं से किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। अपनी पार्टी के लिए लड़ना और उसकी बात रखना उनका अधिकार है और वह ऐसा करते रहेंगे।
मसूद ने कहा, “अगर मैं आपकी हर बात मानता रहूं, आपके दिए हुए टुकड़े स्वीकार कर सिर झुकाकर चलता रहूं, तभी अच्छा हूं? क्या भाजपा को हराने का पूरा बोझ हम अपने कंधों पर लेकर चलें और खुद को समर्पित कर दें, तभी हम अच्छे हैं? अगर लड़ाई लड़नी है तो ईमानदारी से लड़िए।” उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के लिए बोल रहे हैं और आगे भी बोलते रहेंगे।