लखनऊ। खुले में शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ बुधवार रात पूरे शहर में पुलिस ने अभियान चलाकर 1,025 लोगों का चालान किया। सभी के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। हजरतगंज इलाके में सबसे अधिक 75 लोग खुले में शराब पीकर हंगामा करते मिले।
जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के आदेश पर बुधवार रात सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 181 जगहों पर 3,477 लोगों की जांच की गई और 1,025 का चालान किया गया। जिनका चालान किया गया उनकी लिखापढ़ी कर भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की हिदायत देते हुए उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया। यह अभियान बराबर जारी रहेगा। किसी भी हाल में शराब के नशे में हुड़दंग व हंगामा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जोन - चेक किए गए स्थान - चेक किए गए लोग - चालान किए लोगों की संख्या
उत्तरी जोन - 22 - 427 -100
दक्षिणी जोन - 36 - 526 - 162
पूर्वी जोन - 41 - 940 - 245
पश्चिमी जोन - 41 - 820 - 263
मध्य जोन - 41 - 764 -255
हजरतगंज में सबसे अधिक मिले हुड़दंगी
पुलिस के इस अभियान में हजरतगंज इलाके में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले सबसे अधिक मिले। हजरतगंज पुलिस ने 75, कैसरबाग पुलिस ने 45, गोसाईंगंज पुलिस ने 32, मड़ियांव पुलिस ने 25 और गाजीपुर पुलिस ने 66 लोगों का चालान किया।
खुले में शराब पीने वालों की जांच करती पुलिस।