फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को भेजे अश्लील फोटो, लौटी बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे के मोबाइल पर भेजे अश्लील फोटो, लौटी बारात
विज्ञापन



बहराइच। रामगांव में गुरुवार रात मोतीपुर से बारात पहुंची। द्वारपूजा का कार्यक्रम शुरू होने वाला ही था कि तभी दूल्हे को किसी ने दुल्हन की तमाम आपत्तिजनक फोटो वाट्सएप पर भेज दीं।


फोटो देखकर भड़का दूल्हा हंगामा करने लगा। उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद बारात बिना शादी के ही बैरंग लौट गई।
विज्ञापन



रामगांव थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण के पुत्री की शादी मोतीपुर के युवक से तय हुई थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार शाम बारात पहुंची और हंसी-खुशी का माहौल था।


रात दस बजे जब द्वारपूजा की तैयारी शुरू हुई तभी दूल्हे के वाट्सएप पर होने वाली दुल्हन की तमाम आपत्तिजनक फोटो किसी ने भेज दीं।


इस पर दूल्हा भड़क गया और दुल्हन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनो पक्षों को समझाया मगर दूल्हे ने शादी करने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष ने बताया कि, किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। इसके चलते केस दर्ज नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बारात बिना शादी के ही लौट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें