फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से बचाव की ग्रामीणों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा से बचाव की ग्रामीणों को दी जानकारी
विज्ञापन



फैजाबाद। रुदौली क्षेत्र के रौनाही तटबंध के किनारे बसे गांव महंगू का पुरवा में शनिवार को रुदौली तहसील प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक की। इसमें ग्रामीणों को बाढ़ से होने वाली आपदा से बचाव की जानकारी दी गई।


बैठक में एडीएम वित्त मदन चंद्र दुबे व एसडीएम रुदौली पंकज सिंह ने ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान विशेष सावधानी बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी आपदा की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दे ताकि समय पर मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन



बाढ़ के समय एक-दूसरे का सहयोग करें, कटान की स्थिति में जरूरी सामानों व पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं। अधिकारियों ने बताया कि, स्वास्थ्य व पशु चिकित्सा विभाग को समय-समय पर बाढ़ प्रभावित गांवों में बीमारियों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



बताया कि महंगू का पुरवा में 14 जून को बाढ़ नियंत्रण विभाग व प्रशिक्षित गोताखोरों के द्वारा घाघरा नदी में मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस मौके पर नरसिंह नारायण वर्मा, डॉ. मदन बरनवाल, डॉ. अनुज सिंह, राजेश मिश्र, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें