फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाड़ी चालक ने किसान पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। ट्रैक्टर चलाना सीख रहे अनाड़ी ड्राइवर ने अनियंत्रित ट्रैक्टर एक किसान पर चढ़ा दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे ने इस मामले में चालक के खिलाफ थाने मेें तहरीर दी है।
विज्ञापन

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दुंदगढ़ में बुधवार को अपराह्न चार बजे गांव का ही आशीष कुमार ट्रैक्टर चलाना सीख रहा था। इसी दौरान चालक ने अपने दरवाजे पर लेटे राम मिलन के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में किसान पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। राममिलन की मौत से पत्नी गया देवी व बच्चे दुर्गेश कुमार, बृजेश बहादुर, अमरेश कुमार, व दीपेश कुमार रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष लालचंद सरोज ने बताया कि आरोपी आशीष कुमार उर्फ बाबू पुत्र राजेश कुमार वर्मा के खिलाफ मृतक के बेटे बृजेश बहादुर ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें