फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला से लूटे 22 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। बैंक से रुपये निकालकर गुरुवार की दोपहर पैदल अपने घर जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने 22 हजार रुपये लूट लिए। लूट की सूचना पर पहुंचे सीओ व कोतवाल ने छानबीन की। पुलिस पीड़ित महिला को बैंक लेकर आई। यहां सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो महिला ने लुटेरों की पहचान की। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए लुटेरों की तलाश में जुटी है। महिला ने कोतवाली मनकापुर में बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जिगना बाजार के जुड़ई पुरवा निवासी मुसौवर अली की पत्नी आशमा बेगम ने बताया कि वह घर बनवाने के लिए गुरुवार की दोपहर रुपये निकालने के लिए अपने घर से पीएनबी शाखा मनकापुर बाजार आई थी। यहां से उसने 22 हजार रुपये निकालने के बाद उसे एक थैले में रख लिया और टैक्सी से घर जा रही थी। आशमा के मुताबिक टैक्सी से अंधियारी बाजार पहुंची। वहां से पैदल अपने घर जुड़ई पुरवा जा रही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे धमकाकर रुपयों से भरा थैला लूट लिया और जिगना बाजार की तरफ भाग निकले। महिला ने जिगना चौकी पर पहुंच कर लूट की सूचना दी। लूट की सूचना पर सीओ मनकापुर शंकर प्रसाद व कोतवाल अशोक सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस महिला को लेकर पीएनबी पहुंची। वहां सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो महिला ने लुटेरों की पहचान की। आशमा बेगम ने कोतवाली मनकापुर में दो लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें