फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव इलाके में मूरतपुर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। थाना इलाके में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम मूरतपुर निवासी रामनरेश (45) गुरुवार सुबह साइकिल से गन्ना काटने के लिए अपने खेत पर जा रहा था।

रास्ते में बिसवां रेउसा मार्ग पर थानगांव थाना इलाके के मूरतपुर गांव के पास गन्ना लेकर जा रहे एक ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार रामनरेश सड़क पर गिर गया। इसी बीच ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें