फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉल्फिन को नदी में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
घाघराघाट (बहराइच)। लखनऊ के मोहनलालगंज व गोसाईगंज के बीच शारदा नहर में एक डाल्फिन फंस गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों व टीएसए टीम के सदस्यों ने उसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला और बहराइच ले आए। यहां तपेसिपाह में छूूरीपुरवा केंद्र से डॉल्फिन को घाघरा में छोड़ा गया।
विज्ञापन


लखनऊ के मोहनलालगंज व गोसाईगंज के बीच शारदा नहर में रविवार सुबह एक मादा डॉल्फिन फंसी देखी गई। ग्राम प्रधान जितेन कुमार पटेल की सूचना पर वन विभाग व टीएसए संस्था की संयुक्त टीम ने डॉल्फिन को रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद विशेष वाहन से उसे बहराइच लाया गया।

टीएसए संस्था के डॉक्टर शैलेंद्र सिंह व डॉ. अरुणिमा सिंह ने बताया कि डॉल्फिन को जरवलरोड के तपेसिपाह छूरीपुरवा के पास घाघरा नदी में छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि घाघरा का पानी डॉल्फिन के लिए सही माना गया है। डॉल्फिन को नदी में छोड़ते समय सहयोग के रूप में वन विभाग लखनऊ के एसडीओ अयोध्या प्रसाद, मोहनलाल लखनऊ के रेंजर आरके सिंह, डिप्टी रेंजर राम लाल यादव, टीएसए की ऋषिका दुबला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें