फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-महंगाई के बीच बिजली दरों को बढ़ाना किसानों के साथ धोखा
विज्ञापन

बहराइच। अपना दल के कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को यूपी सरकार द्वारा बिजली दरों को महंगी किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। अपना दल ने ज्ञापन सौंपकर इसे ग्रामीणों व किसानों के साथ धोखा बताया।

अपना दल के देवीपाटन मंडल उपाध्यक्ष विमल वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि भाजपा सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। फसलों के चौपट होने से परेशान किसानों को अब महंगाई की दोहरी मार झेलने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकल्प पत्र के माध्यम से बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने किसानों व गरीबों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पटेल ने कहा कि 13 प्रतिशत बिजली की महंगी होने से ग्रामीण क्षेत्रों की जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ जाएगा।

प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान राकेश श्रीवास्तव, शकील अहमद, रामसमुझ वर्मा, डॉ. संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें