फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सड़क दुर्घटनाओं से काल कवलित हुए व्यक्तियों की स्मृति में सोमवार को परिवहन विभाग की ओर से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रीजेंसी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ ली। इन्हें एडवर्ड गिब्सन यादव ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

रीजेंसी पब्लिक स्कूल रस्यौरा में आयोजित समारोह का शुभारंभ विद्यालय के छात्र प्रमुख एडवर्ड गिब्सन यादव ने मुख्य अतिथि जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सारिका मोहन को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत कर किया। इसके बाद डीएम ने छात्र-छात्राओं से गुजारिश की कि वे यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित तरीके से सफर करें। सफर में कभी भी जल्दबाजी न करें। समय से पहले घर से निकलें ताकि सुरक्षित तरीके से गंतव्य स्थल पर पहुंचा जा सके। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। कनुप्रिया अग्रवाल ने कहा कि हमारा जीवन अनमोल है, इसलिए यदि हम सब सड़क पर चलते समय सुरक्षा नियमों को दृढ़ता से अपनाते हुए पालन करें, तो अपने साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी सुरक्षित रख सकते हैं। जिससे निश्चित ही जानलेवा दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। कार्यक्रम में एएसपी मधुबन सिंह, एआरटीओ अनीता सिंह तथा रेहाना बानो, यातायात निरीक्षक रमेश चंद्र यादव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में रीजेंसी शैक्षिक समूह के निदेशक एआर जैदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि रीजेंसी का प्रत्येक सदस्य एवं छात्र हमेशा समाज एवं राष्ट्र के हित में प्रयासरत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें