फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधकीय व्यवस्था को प्रभारी अफसर किए नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्थानीय नागर निकाय चुनाव की विभिन्न प्रबंधकीय व्यवस्था के लिए 19 प्रभारी अधिकारी नामित किए हैं। इनके सहयोग में पांच दर्जन सहायक प्रभारी अधिकारी लगाए गए हैं। डीएम ने इनके आदेश निर्गत कर दिए हैं। डीएम डॉ. सारिका मोहन के मुताबिक सीडीओ अरविंद कुमार चौरसिया को निर्वाचन/सहायक निर्वाचन अधिकारी, मतदान/मतगणना कार्मिकों तथा जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्त का काम देखेंगे। इनके सहयोग में डीडीओ विवेक त्रिपाठी, बीएसए अजय कुमार व एनआईसी सुनील श्रीवास्तव लगाए गए हैं। इसके अलावा जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान व मतगणना की ट्रेनिंग सीडीओ अरविंद कुमार चौरसिया को प्रभारी बनाया है। जबकि डीडीओ विवेक त्रिपाठी व डीआईओएस देवकी सिंह, बीएसए अजय कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. हामिद लतीफ को सहयोगी बनाया है। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश पटेल यातायात प्रभारी बनाए गए हैं। एआरटीओ प्रशासन अनीता सिंह व प्रवर्तन प्रदीप देशमणि एवं डीएसओ अभय सिंह बतौर सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। डीआरडीए के परियोजना निदेशक राजेश कुमार त्रिपाठी को लेखन सामग्री/ प्रपत्र आदि की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव, डीआरडीए सहायक अभियंता अनिल सिंह बतौर सहयोगी के रूप में कार्य देखेंगे। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शेषाद्रि त्रिवेदी को नियंत्रण कक्ष/ सूचना संप्रेक्षण का कार्य सौंपा गया है। इनके सहयोग में जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव, बचत के सहायक निदेशक जय कृष्ण शुक्ला लगाए गए हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अजय प्रताप सिंह को मतपत्र व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एचपी अंबेडकर, मत्स्य के सहायक निदेशक एसी श्रीवास्तव, उद्योग व उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के अपर संख्याधिकारी संजय निगम इनका सहयोग करेंगे। सहायक निदेशक सूचना मधु ताम्बे को मीडिया सेंटर का प्रभारी बनाया है। सहायक सूचना अधिकारी सिमी तबस्सुम सहयोग करेंगी। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश पटेल को प्रेक्षक व्यवस्था सौंपी गई हैँ। इनके सहयोग में मनोरंजन कर अधिकारी राम सेवक प्रजापति, आबकारी अधिकारी सुनील दुबे, मनोरंजन कर निरीक्षक आशीष यादव लगाए गए हैं। बंदोबस्त अधिकारी सुरेश चंद्र जायसवाल को मतपेटिका का प्रेषण का प्रभारी बनाया है। जबकि संबंधित ईओ इनके सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। सहायक महानिरीक्षक निबंधक अनिल सिंह को शिकायत निस्तारण की जिम्मेदारी मिली है। डीपीआरओ उपेंद्र राज इनका सहयोग करेंगे। डीडी प्रसार अरविंद मोहन को डाक मतपत्र का प्रभारी बनाया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी घनश्याम राय को वीडियोग्राफी व्यवस्था सौंपी गई। जबकि मनरेगा उपायुक्त सुशील सिंह, व जिला पंचायत अभियंता नरेश सक्सेना का इनका सहयोग करेंगे। डीडीओ विवेक त्रिपाठी टेंट व प्रकाश व्यवस्था देखेंगे। जबकि जलनिगम के अधिशासी अभियंता सौरभ सुमन, पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता एके श्रीवास्तव, लोनिवि के सहा. अभियंता संजीव कुमार, मृत्युंजय कुमार सहयोगी होंगे। एडीएम विनय पाठक आदर्श आचार संहिता अनुपालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी। सभी एसडीएम व ईओ इनके सहयोगी के रूप में काम करेंगे। डीएसओ अभय सिंह को खान-पान व्यवस्था का प्रभारी बनाया है। सीएमओ डॉ. ध्रुवराज सिंह चिकित्सीय व्यवस्था देखेंगे। सभी एसडीएम, सहा. निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मतदाता सूचियों की कार्य प्रतियों की तैयारी का काम देखेंगे। जबकि सभी तहसीलदार, ईओ इनका सहयोग करेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शिखा श्रीवास्तव को मतदाता सूची नकल व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। इनके कार्यालय का स्टॉफ सहयोग करेगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी को व्यय लेखा का प्रभारी बनाया गया है। बीएसए लेखाधिकारी सतेंद्र पाल, जिला पंचायत वित्त नियंत्रक दीपक रस्तोगी, सर्वशिक्षा के लेखाधिकारी प्रमोद गुुप्ता व माध्यमिक लेखाधिकारी माधवेंद्र ङ्क्षसह बतौर सहयोगी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें