फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरप के चक्कर में वृद्धा ने पीया कीटनाशक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोकपुर (बाराबंकी)। कई दिनों से बीमार चल रही एक वृद्धा ने रविवार को सीरप के चक्कर में कीटनाशक पी लिया। जिससे कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवारीजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम लच्छीपुरवा का है। यहां की निवासी लक्ष्मी देवी (60) पत्नी छोटेलाल कई दिनों से बीमार चल रही थी। वृद्धा के पुत्र शोभाराम ने बताया कि उसने दवाएं छज्जे पर रख दी थीं। सीरप के पास ही आम के पेड़ में डालने वाला कीटनाशक रखा था। अनजाने में वृद्धा ने सीरप के चक्कर में कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें