फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पड़ा मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। सैदनपुर गांव में रविवार सुबह संदिग्ध हालात में खेत गए एक किसान की मौत हो गई। किसान का शव उसके धान के खेत में बरामद हुआ है। किसान की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस से कोई शिकायत नहीं हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी रामरूप (35) पुत्र अशर्फी रावत रविवार सुबह अपने खेत गए थे। दोपहर के समय जब इनकी पुत्री मनसुना खाना लेकर पिता को देने पहुंची तो किसान का शव धान खेत में पड़ा देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद इस बारे में ग्रामीणों व पुलिस को बताया गया। पुलिस ने मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है हालांकि उसके शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले है। एसओ अवधेश यादव का कहना है कि लगता है कि सपृ के डसने से किसान की मौत हो गई है। एसओ ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें