पुष्पा टंडन की स्मृति में बांटे 1000 कंबल
लखनऊ। चौक क्षेत्र में म़ॉर्निंग वॉकर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को स्वर्गीय पुष्पा टंडन की स्मृति में जरूरतमंदों में 1000 कंबल का वितरण किया। लोहिया पार्क के पास जुटे सदस्यों ने भीषण सर्दी के बीच चाय भी बांटी। चौक पार्षद अनुराग मिश्रा, संरक्षक संदीप टंडन, अनिल गुप्ता, उत्तम कपूर, डीपी सिंह, डॉ उमंग खन्ना और नगर निगम के जोनल अधिकारी अमरजीत यादव आदि मौजूद रहे।