कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अंतर्गत जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोस
लखनऊ। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अंतर्गत जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के संयुक्त तत्वावधान में 100 महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मंगलवार को गोमतीनगर स्थित संस्थान परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान और प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
240 घंटे के ‘असिस्टेंट ड्रेस मेकर’ और ‘ब्यूटी केयर असिस्टेंट’ कोर्स में प्रशिक्षित महिलाओं ने प्रमाण पत्र पाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया। बबिता चौहान ने कहा, महिलाएं अगर चाहें तो किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, बस उन्हें अवसर और मंच की जरूरत है। प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने कहा कि कौशल ही आज के समय में आजीविका का सशक्त माध्यम है।
आईआईए महिला विंग की चेयरपर्सन आनंदी अग्रवाल ने बताया कि संगठन आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ा रहा है। संस्थान के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान प्रति वर्ष 1800 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दे रहा है। कार्यक्रम में आईआईए लखनऊ चैप्टर अध्यक्ष विकास खन्ना, वर्चस्व वेलफेयर सोसाइटी की प्रमुख प्रतिभा बालियान, कार्यक्रम अधिकारी पन्नालाल, नीतू सिंह, कल्पना सिंह व अन्य भी मौजूद रहे।