फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस जांच के लिए भेजे गए 100 नमूने निगेटिव, एयरपोर्ट पर अब तक 4839 की जांच

Thu, 27 Feb 2020 08:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमित होने के संदेह में अब तक जांच के लिए भेजे गए 101 नमूनों में से 100 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

विज्ञापन


इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के स्टेट कंट्रोल रूम से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार तक चीन से आए 1896 यात्रियों को अब तक कोराना वायरस से संक्रमित होने की आशंका में डब्लूएचओ और रैपिड रिस्पांस टीम ने स्क्रीनिंग की है। इन्हें घर पर ही निगरानी (होम आईसोलेशन) में रहने के निर्देश दिए हैं।

एयरपोर्ट पर बुधवार तक कुल 4839 यात्रियों की जांच की जा चुकी है। वहीं 15 जनवरी के बाद यूपी आने वाले 1239 यात्री निगरानी के 28 दिन पूरा कर चुके हैं।

सोमवार तक नेपाल-भारत सीमा पर चीन या अन्य कोरोना वायरस संक्रमित देशों से यूपी आने वाले अब तक कुल 7.84 लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें