लखनऊ। लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पांच तहसीलों में कुल 455 शिकायतें आईं। इनमें से 100 निस्तारित हो सकीं। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सदर तहसील में पीड़ितों की शिकायतें सुनकर निस्ताकरण कराया।
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 प्रकरण आए। यहां मौके पर 25 का निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित विभागों को एक सप्ताह का समय दिया। तहसील मलिहाबाद में 72 में से 12 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बीकेटी में 132 में से 28 प्रकरण का निस्तारण हुए। तहसील मोहनलालगंज में 130 में से 23 प्रकरण का निस्तारण व तहसील सरोजनीनगर में 66 में से 12 प्रकरण का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तहसील सदर अंकित शुक्ला, तहसीलदार सदर आदि उपस्थित रहे।
पांच तहसीलों में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे ज्यादा मामले पुलिस विभाग के सामने आए। पुलिस 68, राजस्व व पुलिस संयुक्त 7, राजस्व 230, विकास 48, समाज कल्याण 10 अन्य 92 प्रार्थना पत्र आए।