फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विरोध के बीच 100 कब्जे हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम की टीमों ने बृहस्पतिवार को विरोध के बीच 100 से अधिक कब्जे हटवाए। जोन एक की टीम ने कैसरबाग, लालबाग और बर्लिंग्टन चौराहा से केकेसी तक अभियान चलाया। इस दौरान 50 कब्जे सड़क व पटरी से हटाए गए।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के आसपास जोन तीन की टीम ने कार्रवाई की तो दुकानदारों ने हंगामा किया। यहां एक दर्जन कब्जे हटाए गए। बालागंज चौराहे के आसपास जोन छह की टीम ने अभियान चलाया। कंचना बिहारी मार्ग और बस्तौली मोड़ तक जोन सात की टीम ने कार्रवाई की।



प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना

जोन सात के जोनल सिनेटरी अधिकारी अजीत राय ने बताया कि रिंग रोड, कल्याणपुर और उसके आसपास प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों व गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जोन आठ की टीम ने वृंदावन सेक्टर-पांच और तेलबाग में अभियान चलाया। टीमों ने 10 किलो पॉलिथीन जब्त कर 31,600 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें