फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में अवैध रूप से अर्जित दो करोड़ की संपत्ति कुर्क, 10 वाहन भी सीज

Wed, 13 Mar 2019 12:31 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला सुल्तानपुर
विज्ञापन
भवन सीज करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में अवैध शराब का धंधा करके अपराध से अर्जित की गई दो करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को पुलिस ने मंगलवार को कुर्क कर दिया। पुलिस की टीमें शहर से लेकर कुड़वार तक मकान, प्लाट को जहां कुर्क किया, वहीं 10 वाहनों को सीज कर दिया। 
विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के बंधुआकलां निवासी संगमलाल पुत्र बाबूलाल कई वर्ष से अवैध शराब बनाने के धंधे में लिप्त था। पुलिस ने बीते दिनों संगमलाल के घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण के साथ ही अन्य सामान बरामद किया था। पुलिस ने संगमलाल समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

इसी क्रम में संगमलाल के खिलाफ तहसीलदार सदर व कुड़वार पुलिस की ओर से गैंगस्टर के मुकदमे के तहत कार्रवाई की गई थी। मंगलवार को पुलिस ने शहर में स्थित सेनानी बिहार में संगमलाल के तीन मंजिला मकान, कुड़वार के बंधुआकलां में स्थित चार प्लाट, दोे पिकअप वाहन, दो बाइक समेत कुल 10 वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस की मानें तो कुर्क व सीज किए गए वाहनों की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें