फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौत बनकर दौड़ रहे 10 हजार ई रिक्शा व ऑटो

Tue, 04 Mar 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर क्षमता से अ​धिक सवारी बैठाकर जाता ई-रिक्शा चालक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। शहर और हाईवे पर ई रिक्शा व ऑटो नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिले में 10 हजार से अधिक ई रिक्शा और ऑटो रोजाना ओवरलोड होकर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन


बीते रविवार को शहर के कैनाल रोड पर बाइक से टकराने के बाद एक ऑटो पलट गया था। गनीमत रही कि सवारियों को मामूली चोटें आईं। ऐसे हादसे हर रोज हो रहे हैं। इन्हें रोक पाने में विभाग नाकाम है। शहर में ये वाहन जाम का भी बड़ा कारण बन हुए हैं।

एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शहर से बाहर हाईवे पर संचालित हो रहे ई रिक्शा और ऑटो पर लगातार कार्रवाई हो रही है। फरवरी में 127 ऐसे वाहनों को बंद करके 237 का चालान किया गया है। यह कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन


ओवर स्पीड से साथ सवारियां भी ओवरलोड
कराहों का अड्डा के पास शहर की ओर से आ रहे ई रिक्शे में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हैं। वाहन की रफ्तार भी इतनी अधिक है कि कोई बड़ा वाहन सामने आ जाए तो संभालना मुश्किल हो जाए। शहर में धड़ल्ले से ऐसे वाहन संचालित हो रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।


लटक कर वाहन चला रहा चालक
रेलवे स्टेशन से शहर की ओर आ रहा ई रिक्शा चालक थोड़े से लाभ के लिए लोगों की जिंदगी से खिलड़वाड़ कर रहा है। जहां चालक को बैठकर वाहन को चलाना चाहिए, वहां सवारी बैठा लीं। खुद लटक कर गाड़ी चला रहा है। ऐसे में हादसा की आशंका रहती है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके से यह वाहन अस्पताल चौराहे तक आया। किसी भी जिम्मेदार ने नजर इस पर नहीं पड़ी।

समान की जगह ठूंस लीं सवारियां
लालगंज में ऑटो चालक नियमों की अनदेखी कर वाहन चला रहे हैं। पीछे जहां समान रखने की जगह होती है, वहां सवारियां ठूंस रहे हैं। यह ऑटो हाईवे के साथ ही लालगंज कस्बे से होकर गुजरा, लेकिन इसे कहीं भी रोका नहीं गया। कार्रवाई न होने से इनके मनमानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें